spot_img

कांवड़ यात्रा में शामिल होकर सीएम पुत्र ने चढ़ाया जल:बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य भक्त हुए शामिल, पहुंचे देवबलोदा मंदिर

Must Read

Acn18.com/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने सावन सोमवार के शुभ दिन पर एक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली। ये यात्रा भिलाई तीन से चरोदा बस्ती के प्राचीन कुआं से होते हुए देवबलोदा के कल्चुरी कालीन शिव मंदिर तक पहुंची। यहां उन्होंने भगवान शंकर की प्रतिमा में जल चढ़ाया।

- Advertisement -

भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि उनके द्वारा हर साल चरोदा से कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। यह यात्रा प्राचीन शिव मंदिर (देवबलोदा) तक पहुंचती है। इस बार भी यह यात्रा काफी भव्य रही। इसमें हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। इस यात्रा में शामिल होने के लिए उन्होंने चैतन्य बघेल को भी आमंत्रण दिया था। चैतन्य न सिर्फ हजारों कांवडिय़ों के साथ पैदल देवबलोदा मंदिर तक पहुंचे, बल्कि भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक भी किया। उन्होंने भगवान शंकर से जन कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

सावन के हर तीसरे सोमवार में निकाली जाती है कांवड़ यात्रा
महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि सावन माह के तीसरे सोमवार पर हर साल कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। इस बार भी यह यात्रा पहले की तरह काफी भव्य रही। महापौर जब चैतन्य भघेल को आमंत्रित करने उनके भिलाई तीन स्थित आवास पहुंचे थे तो कांवड़ यात्रा के रूट भी बताया। तय रूट पर सोमवार को यात्रा निकाली गई और इसमें चैतन्य बघले भी शामिल हुए।
भिलाई नगर विधायक भी पहुंचे
कांवड़ यात्रा के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और भिलाई तीन महापौर निर्मल कोसरे भी शामिल हए। इस दौरान उनके साथ उनके समर्थक भी बड़ी सख्या मौजूद रहे। सभी लोग भोले नाथ के जय-जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते चले गए।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -