spot_img

कुम्हारी बस हादसे पर CM साय ने जताया दुख, गृहमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल में पहुंचकर घायल कर्मचारियों से जाना हाल-चाल, परिजनों से भी की बात

Must Read

दुर्ग। राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग के कुम्हारी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया।  निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिर गई। हादसे में 14 कर्मचारियों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा घायलों से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से भी बात की। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बातकर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि घायलों और उनके परिजनों से बात हुई है। घायल ने बताया कि बस की लाइट ही नहीं जल रही थीं। फैक्ट्री की ओर से श्रमिकों की सुरक्षा प्रबंध, बीमा तमाम चीजों की जांच होगी। बस खदान में स्लिप होकर गिरी है। खदानों को लेकर जांच की जाएगी। जिसकी भी लापरवाही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 2 लोग गंभीर है, उनका बेहतर से बेहतर इलाज किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सभी कर्मचारी केडिया डिस्टलरी के हैं। मंगलवार को शिफ्ट खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी बस में सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही बस खपरी रोड मुरूम खदान के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। कई घायलों राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं एम्स के डायरेक्टर अशोक जिंदल भी अस्पताल भी पहुंचे हुए हैं।
CM साय ने जताया दुख

सीएम ने X पर लिखा है कि दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. इस दुर्घटना में कई कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हुआ है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है. मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.


https://x.com/vishnudsai/status/1777751477798527473

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर । रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार हुए है। पुलिस को मुखबिर से सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -