spot_img

रतनपुर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, मां महामाया के किए दर्शन

Must Read

acn18.com रतनपुर/ सूबे के मुखिया सीएम भूपेश बघेल नवरात्र के दूसरे दिन धार्मिक नगरी रतनपुर पहुंचे। यहां सीएम ने मां महामाया के दर्शन कर प्रदेश की संपन्नता और खुशहाली की कामना की। सीएम ने इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना कर मां महामाया का आशीर्वाद लिया। सीएम ने बताया कि, माता की कृपा से अच्छी वर्षा के साथ इस बार फसल भी अच्छी हुई है। अन्नदाताओ में खुशहाली का माहौल है। सीएम ने प्रदेश की जनता को नवरात्र पर्व की बधाई भी दी।

- Advertisement -

सीएम ने मां महामाया के दर्शन के बाद मिडिया से चर्चा में केंद्र सरकार और भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। सबसे पहले ट्रेनों को रद्द व फ्लाइट बंद करने को लेकर सीएम ने सीधे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि, सांसदों से पूछना चाहिए कि यह फ्लाइट क्यों बंद हो रही हैं, सैकड़ों ट्रेनें महीनों से क्यों रद्द हैं। सौभाग्य कहें या दुर्भाग्य यहां के सांसद प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी है, लेकिन सभी चुप हैं। केवल राज्य सरकार के खिलाफ बोलने के लिए इनका मुंह खुलता है। महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस, बेरोजगारी, भर्ती के मामले में इनका मुंह बंद रहता है। आगे सीएम ने उड्डयन मंत्री सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैंने पहले कहा था एयर इंडिया के महाराजा और ये दोनों बिकाऊ हैं। तब से वे बहुत ज्यादा नाराज हैं। लेकिन इसका बदला उन्हे छत्तीसगढ़ की जनता से नहीं लेना चाहिए।

आगे सीएम ने कहा कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा की वजह से मोहन भागवत मस्जिद और मजार पहुंच गए हैं। नफरत छोड़ो और भारत जोड़ो का व्यापक असर पड़ रहा है। हमारे देश में नफरत का कोई स्थान नहीं है। अनेकता में एकता हमारे देश की ताकत है। भाजपा केवल समाज और सत्ता में जहर घोलने का काम कर रही है। आगे सीएम ने राजस्थान के हालात पर भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस में लोकतंत्र है।कांग्रेस पार्टी का चुनाव चल रहा है। सभी अपनी बात कहते हैं। लेकिन पूरे देश को पता है भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष कैसे चुन लिया गया। नड्डा दूसरी बार अध्यक्ष बन गए, ना किसी से पूछा न किसी ने मतदान किया। ऐसे में उनकी पार्टी में लोकतंत्र है क्या। आगे उन्होंने कहा कि, जहां चुनाव होगा वहां हलचल होगी ही। आगे सीएम ने प्रदेश के सड़कों के हालात पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि, पिछली सरकार में बनी सड़कें 4 साल में ही उखड़ गई।सरोज पांडे सीधे रमन सिंह का विरोध नहीं कर पाती हैं, इसलिए मेरे बहाने उनका विरोध कर रही हैं।

सीएम ने एक नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की जानकारी देते हुए कहा कि, इस बार एक लाख करोड़ मेट्रिक टन से अधिक खरीदी की व्यवस्था सरकार ने की है। लक्ष्मी माता, दुर्गा माता की कृपा है अन्नदाता हमारे प्रसन्न है खूब मेहनत कर रहे हैं, खूब फसल भी है छत्तीसगढ़ में। देश के दूसरे क्षेत्रों में जहां सूखा पड़ा हुआ है छत्तीसगढ़ में आबाद है।

देखिए वीडियो : नवरात्र की मची है धूम ,गरबा रास का हो रहा आयोजन ,नौ दिनों तक रहेगा उत्साह

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -