spot_img

बादल जम़ीं पर…पहली बारिश में निखरी मैनपाट की सुंदरता, पारा 30.2 डिग्री

Must Read

acn18.com सरगुजा / सरगुजा जिले में पिछले दिनों पड़ी भीषण से छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाने वाला मैनपाट भी अछूता नहीं रहा। यहां का तापमान 40 डिग्री तक चढ़ा, लेकिन मानसून की पहली बारिश के साथ ही इसकी मनमोहक सुंदरता निखरकर सामने आ गई है। तापमान भी 30 डिग्री पर लुढ़ककर आ गया है। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दो दिनों से पूरे दिन बादल छा रहे हैं और रिमझिम बारिश हो रही है। बादल जमीन पर उतर आए हैं। हरे जंगलों के बीच सफेद बादल दूर से ऐसे नजर आ रहे मानो जमीन पर सफेद बर्फ जम गई है।

- Advertisement -

दो दिन में 70 मिमी हो चुकी है बारिश
मानसून की सक्रियता से अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में बारिश हो रही है। दो दिनों के भीतर मैनपाट में करीब 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार को भी दोपहर बाद यहां रिमझिम बारिश हो रही थी।

समुद्र तल से 1152 मीटर पर है मैनपाट
मैनपाट की ऊंचाई समुद्र तल से 1152 मीटर है। ऊंचाई पर होने से यहां मैदानी इलाकों की तुलना में तापमान 3 से 4 डिग्री कम रहता है। बारिश के सीजन में यहां का मौसम बहुत अच्छा रहता है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा के घर CBI का छापा:शराब घोटाला मामले में हो रही जांच, 6 से ज्यादा अधिकारी मौजूद

acn18.comरायपुर/ छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड IAS अनिल टूटेजा के घर CBI ने छापा मारा है। शराब घोटाले मामले में CBI...

More Articles Like This

- Advertisement -