मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सफाई होगी बेहतर,प्रबंधन ने किया टेंडर, श्रम शक्ति बढ़ेगी

0
164

acn18.com कोरबा/ कोरबा के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में साफ-सफाई की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए काम किया जा रहा है। पिछले दिनों इसका आकलन किया गया था और कुछ स्तर पर कमी देखी गई थी। हॉस्पिटल प्रबंधन ने इसके लिए प्रस्ताव बनाया और आगे टेंडर की कार्रवाई की। आने वाले दिनों में इसके अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है।

vlcsnap 2023 02 01 16h31m58s608

2 वर्ष पहले भारत सरकार के द्वारा कोरबा में शासकीय मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई थी जिस पर आगे का काम किया गया। 1 वर्ष पहले कॉलेज को मान्यता दिए जाने के बाद इस संस्था से लोगों को सेवाएं मिलना जारी हैं । यहां के सेटअप के हिसाब से विशेषज्ञ चिकित्सकों और कर्मचारियों की पदस्थापना की गई हैं । अस्पताल परिसर को हर दृष्टिकोण से बेहतर बनाने के लिए आगे काम किया जा रहा है । डीन ने बताया कि सफाई की व्यवस्था को लेकर कुछ कमी महसूस हो रही थी जिस पर स्टैंडर्ड और अन्य प्रक्रियाएं की जा रही हैं। मैन पावर बढ़ने से कामकाज अच्छा होगा और इसके नतीजे जमीन पर दिखाई देंगे

vlcsnap 2023 02 01 16h30m51s602

वर्तमान में हॉस्पिटल के बाहरी कलेवर को आकर्षक बनाने का काम भी किया जा रहा है । अगले कुछ दिनों में यहां की तस्वीर हर किसी को आकर्षित करेगी ।

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विभिन्न विभागों के बजट की तैयारियों की कर रहे हैं समीक्षा