कक्षा 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,कारणों का नहीं चल सका पता ,पुलिस जुटी जांच में

0
153

acn18.com दर्री / दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कुमगरी में रहले वाले कक्षा 12वीं की एक स्कूल छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इस बात का पता नहीं चल सका। बीती रात सामने आई इस घटना की जानकारी सुबह हुई जिसके बाद मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

WhatsApp Image 2023 03 17 at 12.13.45 PM

दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कुमगरी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। परीक्षा के बीच छात्रा द्वारा उठाए गए इस कदम से सभी स्तब्ध है। छात्रा का नाम नीलिमा कंवर है जिसने किन कारणों से खुदकुशी की इस बात का पता नहीं चल सका है। बातया जा रहा है,कि बीती रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया इस बीच सुबह सुबह छात्रा ने खुद को अपने दुपट्टे से घर के म्यांर से लटका लिया। कोटवार के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। परिजनों से पूछताछ करन के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल छात्रा की लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है।

शासन की सामुदायिक बाड़ी विकास योजना बना आमदनी का जरिया