spot_img

नहर में मिली 11वीं के स्टूडेंट की लाश:कोरबा में ट्यूशन के लिए निकली थी छात्रा

Must Read

जांजगीर-चांपा जिले की नहर में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा की लाश मिली है। वो घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में उसकी मौत की खबर सामने आई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला नैला थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

रविवार शाम को नैला इलाके में बनी बड़ी नहर के पास कुछ लोग गए थे। जहां उन्होंने नहर में एक लाश देखी थी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वो किसी लड़की की लाश है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। तब पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की कोरबा की रहने वाली है। उसका नाम प्रियंका साहू(16) है। वो कोरबा के बन तालाब क्षेत्र की रहने वाली थी। लड़की की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी थी।

प्रियंका के पिता हीरालाल साहू ने बताया कि रोज की तरह प्रियंका शनिवार को भी ट्यूशन के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। इस पर उन्होंने आस-पास जांच की। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला था। जिस पर उन्होंने कोतवाली थाने में प्रियंका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हीरालात से ये भी पता चला है कि वे लोग मूल रूप से जांजगीर के रहने वाले हैं। मगर काफी सालों से अब कोरबा में ही रह रहे हैं।

सीसीटीवी में नजर आई लड़की

इधर, शिकायत होने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की। कोतवाली पुलिस ने जांच के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें लड़की सर्वमंगला मंदिर की ओर अकेली जाती नजर आई थी। जिसकी दूरी घर से लगभग दो किलोमीटर है। इसके बाद वो कहां गई, ये अब तक पता नहीं चल सका है।

पढ़ाई-लिखाई में अच्छी थी छात्रा

हीरालाल साहू के अनुसार प्रियंका पढ़ाई लिखाई में अच्छी थी। वह रोजाना स्कूल और शाम को ट्यूशन जाती थी। घर से ट्यूशन की दूरी महज 500 मीटर है। पिता ने प्रियंका की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा। मामले में जांच जारी है।

कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि युवती की लाष नैला से बरामद की गई है। युवती के लापता होने की सूचना पुलिस को पहले ही मिली थी। मामाले की जांच के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पुलिस ने चलाया मुसाफिरी चेक अभियान,एक दिन में 311 लोगों की हुई जांच

Acn18.com/कोरबा की पुलिस ऐसे लोगों की जांच करने में जुट गई है,जो बाहर से कोरबा आते हैं और बिना...

More Articles Like This

- Advertisement -