Home छत्तीसगढ़ हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के दामाद की मौत का दावा:सीरिया में इजराइल के...

हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के दामाद की मौत का दावा:सीरिया में इजराइल के हवाई हमले में मौत; लेबनान बोला- सीजफायर के लिए हिजबुल्लाह तैयार था

0
75

इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर अल-कासिर के मारे जाने का दावा किया है। न्यूज एजेंसी AFP ने सूत्रों के हवाले बताया कि इजराइली सेना ने बुधवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क में हवाई हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसमें उसके साथ 2 और लोग मारे गए हैं।

इजराइल ने 27 सितंबर को राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया था। इसमें हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत हो गई थी। नसरल्लाह के अलावा उसकी बेटी जैनब की भी इस हमले में मौत हो गई थी।

इजराइल एक साथ कई मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहा है। इजराइली सेना लेबनान में हिजबुल्लाह, गाजा में हमास, यमन में हूती विद्रोही के अलावा सीरिया और ईरान का भी सामना कर रहा है।