सेनानी के विरुद्ध नगर सैनिक बैठे धरने पर

परेड में शामिल न होने वाले नगर सैनिकों को नोटिस दिए जाने का विरोध शुरू हो गया है ।कोरबा सेनानी के खिलाफ लगभग 300 नगर सैनिक धरने पर बैठ गए हैं। वह सेनानी पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं ।
धरना दे रहे नगर सैनिकों का आरोप है की सेनानी हम सबको प्रताड़ित करते हैं ।उन्होंने पिछले दिनों 127 नगर सैनिकों को परेड में नहीं आने के कारण नोटिस जारी कर दिया था
नगर सैनिकों का आक्रोश इस नोटिस के बाद बढ़ गया और वह धरने पर बैठ गए। एसडीएम देवेंद्र पटेल और कोरबा सीएस पी ने नगर सैनिकों से मिलकर उनकी शिकायत ले ली है




