एमसीबी से मनोज श्रीवास्तव प्रदेश के एमएसीबी जिले में कोयला तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करने का सिलसिला एक बार फिर से शुरु कर दिया है। चिरमिरी पुलिस ने सौ बोरी कोयले से लोड एक मिनी ट्रक को पकड़ा है। पुलिस कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पिछले तीन माह से तैयारी कर रही थी,जिसमे उसे सफलता मिल ही गई। पुलिस ने बड़ा बाजार में कोयले से भरी ट्रक को पकड़ा है। बताया जा रहा है,कि यह ट्रक किसी सट्टा कारोबारी का है। सट्टा का काम बंद होने के बाद अब इसने कोयले की तस्करी करना शुरु कर दिया है। फिलहाल पुलिस ट्रक को जप्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।



