Home Astrology पत्रकारों के बच्चों को किया गया सम्मानित ,महापौर ने कहा कि...

पत्रकारों के बच्चों को किया गया सम्मानित ,महापौर ने कहा कि उनकी पार्टी पत्रकारों के साथ

0
38

पत्रकारों के बच्चों को किया गया सम्मानित

महापौर ने कहा कि उनकी पार्टी पत्रकारों के साथScreenshot 20260124 132724 Gallery

प्रेस क्लब कोरबा के सदस्यों के परिवार के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महापौर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महापौर और अन्य अतिथियों ने प्रेस क्लब को इस आयोजन के लिए बधाई दी

बसंत पंचमी पर प्रेस क्लब के तिलक भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विजय शर्मा की स्मृति में आयोजित इस सम्मान समारोह में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत वरिष्ठ भाजपानेता नरेंद्र देवांगन सभापति नूतन सिंह ठाकुर पार्षद पंकज देवांगन मुकुल कंवर के हाथों बच्चों को सम्मानित कराया गया श्रीमती संजू देवी राजपूत ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की अपनों के हाथों सम्मानित होकर बच्चे पढ़ाई में और मन लगाते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर कोरबा के विकास को और गति प्रदान करेंगे सभापति नूतन सिंह ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र देवांगन और पंकज देवांगन ने भी कार्यक्रम की सराहना की। प्रतिभा सम्मान समारोह में स्वागत भाषण प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने प्रस्तुत किया. संचालन किया सचिन नागेंद्र श्रीवास ने और आभार प्रदर्शन किया प्रेस क्लब संरक्षक मनोज शर्मा ने।