शिवरीनारायण पहुँचीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी

0
35

IMG 20251221 WA0006

IMG 20251221 WA0005IMG 20251221 WA0004

IMG 20251221 WA0003

 

छत्तीसगढ़. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय धर्म और आस्था की पावन नगरी शिवरीनारायण पहुँचीं। उनके आगमन पर नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने आत्मीय और भव्य स्वागत किया।

श्रीमती कौशल्या देवी साय ने पावन गंगा–महानदी संगम में नौकाविहार किया और भगवान शबरी नारायण तथा लक्ष्मणेश्वर महादेव के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उन्होंने शिवरीनारायण की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आस्था की धरोहर है और इसके अनुरूप विकास कार्यों को और गति मिलनी चाहिए।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, राजेश्री महंत राम सुंदर दास महाराज, दीदी मां प्रज्ञा भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में महानदी की भव्य महाआरती, आतिशबाजी और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण में सराबोर नजर आया।