विश्व कप विजेता महिला टीम की फिजियो आकांक्षा सत्यवंशी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भेंट — बोले, “छत्तीसगढ़ की बेटियाँ देश का गौरव हैं”

0
79

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और कवर्धा की होनहार बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने सौजन्य भेंट की।आकांक्षा सत्यवंशी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय में बतौर फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में अहम योगदान दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आकांक्षा की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि —

“छत्तीसगढ़ की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। आकांक्षा जैसी प्रतिभाएँ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं, जिन्होंने मेहनत, समर्पण और दक्षता से राज्य का मान बढ़ाया।भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों के प्रोत्साहन और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के विषय पर आकांक्षा से सारगर्भित चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है।