Home KORBA मुख्यमंत्री ने शहीद विद्याचरण शुक्ल को उनकी जयंती पर किया याद

मुख्यमंत्री ने शहीद विद्याचरण शुक्ल को उनकी जयंती पर किया याद

0
40

Acn18.com/रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की 02 अगस्त को जयंती पर उन्हेें नमन किया है। बघेल ने विद्याचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि विद्याचरण जी ने केन्द्रीय मंत्री के रूप में कई सालों तक छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास की राहें भी प्रशस्त की। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंनेे संचार, गृह, रक्षा, वित्त, योजना, विदेश, संसदीय कार्य मंत्रालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। वह एक कुशल राजनेता और प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। बघेल ने कहा है कि झीरम घाटी नक्सली हमले में विद्याचरण जी की शहादत, छत्तीसगढ़ कभी भुला नहीं पाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।