युवाओं से भेंट- मुलाकात कर रहे हैं मुख्यमंत्री, बिलासपुर में उमड़ा है युवाओं का सैलाब

0
39

Acn18.com/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं राजगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य मंच पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, विधायक बिलासपुर शैलेश पांडेय, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, महापौर रामशरण यादव एवं पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव उपस्थित रहे रायगढ़ से आए नवीन दुबे ने कला संस्कृति पर अपने विचार रखे।नवीन ने कहा कि गुरु घासीदास, शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान विभूति हुए।मुख्यमंत्री बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा दिया। प्रदेश के मुखिया युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। जहां मिलेट जैसे मोटे अनाज की फसल लहलहा रही है। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में हमारा छत्तीसगढ़ नया आयाम छू रहा है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से परंपरागत खेल आगे बढ़ रहा है। अपने सपनों का छत्तीसगढ़ प्राप्त करने के लिए हम युवा भी योगदान दें। उसने कहा- सभी मिलकर संकल्प करते हैं, बात है अभिमान के छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के।

IMG 20230801 WA0187 IMG 20230801 WA0188 IMG 20230801 WA0189 IMG 20230801 WA0190 IMG 20230801 WA0185 IMG 20230801 WA0186