spot_img

मोर छइहा भुइयां गाकर सोशल मीडिया में छाई छत्तीसगढ़ की बेटी, सोनू सूद ने की तारीफ

Must Read

acn18.com रायपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन जिले की बेटी मालती निषाद इन दिनों सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। मालती अक्सर अपने गीतों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती आ रही है। हालांकि कभी उनके गानों को इतना व्यू नहीं मिला, मगर जैसे ही मालती ने छत्तीसगढ़ी गीत “मोर छइहा भुइयां” गाकर सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड किया। उनका गाना जमकर वायरल होने लगा।

- Advertisement -

इनता ही नहीं बॉलीवुड के एक्टर सोनू सूद ने भी इनके गाने की तारीफ की है। बता दें कि मालती पिछले 4 साल से इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड करते आ रही हैं। हालांकि दो दिन पहले उसने एक गाना अपलोड किया। जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया और लोग अच्छे अच्छे कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड हीरो सोनू सूद और मशहूर सिंगर कुमार सानू ने भी मालती के गीत की तारीफ ट्विटर पर की है।

मालती के पिता का कहना है कि वह रामायण मंडली में गाना गाती थी। मुझे बहुत खुशी हो रही है। मेरी बेटी को पूरे राज्य नहीं देश के लोग भी जानने लगे हैं। निषाद समाज का नाता पहले से ही राम भगवान के साथ है। रामायण मंडली में जाते-जाते बेटी ने गाना शुरू कर दिया था।

मालती दुर्ग जिले के पाटन की रहने वाली है। पाटन स्थित ग्राम ठकुराइन टोला में मालती का घर है। वो एक गरीब किसान की बेटी है। सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाकर वो काफी खुश है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर, 28 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव...

More Articles Like This

- Advertisement -