spot_img

छत्तीसगढ़ः छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी छोड़ा, लिखा-मिस यू टू..मैं आत्महत्या कर रहा हूं, मेरे घरवालों को परेशान ना किया जाए

Must Read

acn18.com धमतरी।जिले में एक कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने के पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जो पुलिस को मिला है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मिस यू टू, मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे घरवालों को परेशान ना किया जाए, मेरी मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

श्यामाचरण साहू अपने परिवार के साथ रामपुर गांव में रहते हैं। शुक्रवार को वे अपने परिवार के साथ खेत में काम करने के लिए गए थे। इसके बाद शाम को वह 5 बजे के आस-पास घर लौटे, तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली। उन्होंने देखा कि उनके बेटे विशाल साहू(19) की लाश फंदे पर लटकी हुई हैा। उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली है।

उन्होंने तुरंत ही इस बात सूचना पुलिस को दी थी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। इसके बाद उसके बिस्तर से कॉपी बरामद हुई। जिसमें सुसाइड नोट पुलिस को मिला है। पुलिस को पता चला है कि विशाल कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की है। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया है। अब शनिवार का शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

दुर्ग में तैयार हो रहा नया टूरिस्ट प्लेस:आइलैंड होगा बेहद खास, 8 फीट चौड़े ब्रिज से होकर गुजरेंगे लोग; चौपाटी भी लगेगी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -