आधा दर्जन लोगों की मौत से दहल गया छत्तीसगढ़
देखिए बस दुर्घटना के तुरंत बाद की तस्वीर
बलरामपुर से झारखंड के बूढ़ा फाल में पिकनिक मनाने जा रहे लोगों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई।एक पुरुष और पांच महिलाओं की की मौत हो गई वहीं दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल है ।उनका इलाज चल रहा है।
बस बस के पलटते ही उसमें सवार लोगों के मध्य की पुकार मच गई 87 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से कार्मल हॉस्पिटल में 27 लोगों को भर्ती कराया गया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 लोग स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त कर रहे हैं।
बताया जाता है कि जिस समय यह घटना घटी उसके थोड़ी देर बाद ही वहां पहुंचे एसडीएम करुण डहरिया सामरी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह बीएमओ डॉक्टर सतीश चंद्र पैकरा ने अपने अधीनस्थों के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया था




