Chhattisgarh : एसडीएम-नायब तहसीलदार ने की मारपीट, ग्रामीण की मौत :अवैध-उत्खनन की जांच करने पहुंची थी टीम
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के हंसपुर गांव में कुसमी एसडीएम और नायब तहसीलदार पर तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। मारपीट में घायल एक ग्रामीण की इलाज के दौरान कुसमी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना कुसमी थाना क्षेत्र की है।मिली जानकारी के अनुसार राजस्व टीम हंसपुर में बक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच के लिए पहुंची थी। घायलों का कहना है कि वे गेहूं के खेत में पानी पटाकर लौट रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और पीटा गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है।
मामले को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी और कुसमी थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। हालांकि, इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। लेकिन SDM समेत 4 को हिरासत में लिया गया है।