spot_img

छत्तीसगढ़ः करंट लगने से शख्स की मौत, बिना सेफ्टी उपकरण के लगा रहा था फ्लैक्स, HT लाइन टच होने से गई जान

Must Read

acn18.com दुर्ग। जिला मुख्यालय में एक 50 वर्षीय शख्स हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेफ्टी उपकरण के बिना ही शख्स ऊंचाई पर फ्लैक्स लगा रहा था। इसी दौरान फ्लैक्स हाईटेंशन तार को टच कर गया, जिससे उसे करंट लग गया।

- Advertisement -

मृतक की पहचान परसराम धनकर पिता उमेश धनकर (50 वर्ष) निवासी बांबे अटल आवास उरला थाना मोहन नगर के रूप में हुई है। वह मंगलवार को समृद्धि मार्केट के सामने फ्लैक्स लगाने गया था। परसराम ने फ्लैक्स बांधते समय ग्लब्स, सेफ्टी बेल्ट या अन्य सेफ्टी उपकरणों का उपयोग नहीं किया था। जिससे वह हाईटेंशन वायर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
मारुति एडवर्टाइजमेंट होल्डिंग कंपनी की आ रही गलती
पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मारुति एडवर्टाइजमेंट होल्डिंग कंपनी ने शहर में होर्डिंग्स लगाने का ठेका हेमराज पटेल (33वर्ष) सुपेला दक्षिण गंगोत्री को दिया है। मारुति एडवर्टाइजिंग कंपनी और पेटी ठेकेदार दोनों ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया। उनके द्वारा मजदूरों को सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए। इसी लापरवाही के चलते 50 वर्षीय परसराम की जान करंट लगने से गई।

पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी

पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी

पुलिस कर रही है मामले की जांच
पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शिकायत मिली है कि मृतक बिना सुरक्षा मानकों के काम कर रहा था। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद संबंधित कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

साइबर ठग ने इंजीनियर को लगाया 1.26 लाख का चूना:ATM कार्ड अपडेट करने के लिए भेजा लिंक, क्लिक करते ही खाते से रकम गायब

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -