spot_img

Chhattisgarh Naxal Encounter: जवानों ने मुठभेड़ में नक्सल जनताना सरकार अध्यक्ष को मार गिराया, सर्चिंग जारी

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। उसकी पहचान नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में बताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन अभी जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ एराबोर थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 219वीं बटालियन और डीआरजी के जवान संयुक्त रूप से मंगलवार सुबह सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान भेज्जी इलाके में नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। इस पर जवानों ने भी पोजिशन लेते हुए जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। उसे नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष सोढ़ी दुला बताया जा रहा है। फोर्स अभी भी मौके पर है और सर्चिंग जारी है।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -