spot_img

छत्तीसगढ़ः ब्लेड से गला काटकर महिला की हत्या, आरोपी बोला-चोर कहकर मुझे बदनाम करती थी, इसलिए मार डाला; गिरफ्तार

Must Read

acn18.com राजनांदगांव। जिले में एक युवक ने बुजुर्ग महिला की ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी है। बताया गया कि महिला उस पर चोरी करने का शक करती थी। इसलिए युवक ने महिला की हत्या का प्लान बनाया। फिर हाथ से महिला का मुंह दबाया और ब्लेड से हमला कर उसकी जान ले ली थी। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

कोकपुर निवासी कुंवर बाई(70) की लाश 28 अगस्त की सुबह मिली थी। उसके पड़ोसियों ने महिला की लाश देखी थी। महिला के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। पूरे शरीर से खून निकल रहा था। इसके बाद लोगों ने ही पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

पुलिस ने जांच के दौरान गांव के लोगों से पूछताछ की थी। इसी कड़ी में पुलिस ने रोशन उईके(27) से भी पूछताछ की थी। पूछताछ में ही रोशन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रोशन ने बताया कि कुछ समय पहले महिला के घर चोरी हुई थी। उस चोरी के लिए वह मुझ पर शक करती थी। सब जगह इसने मुझे बदनाम कर दिया कि मैं चोर हूं। मगर मैंने ऐसा नहीं किया था। इसलिए 27 सितंबर की रात को मैं उसके घर पर गया और पहले तो मैंने महिला का मुंह दबाया। फिर ब्लेड से तब तक गला काटा,जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि महिला घर पर अकेली रहती थी। उसके पति की मौत हो चुकी है। जबकि शादी के बाद उसकी लड़कियां अपने ससुराल में रहती हैं। पुलिस ने शनिवार को पूरे मामला का खुलासा किया है।

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

ट्रक का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा, दंपति घायल

दुर्ग । जिले में जेके लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री जा रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक चालक ने...

More Articles Like This

- Advertisement -