spot_img

छत्‍तीसगढ़ः प्रदेश में मानसून हुआ मेहरबान, रायपुर सहित कई जिलों में बारिश की झड़ी

Must Read

ACN18.COM रायपुर।राजधानी समेत पूरे छत्‍तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। रायपुर और कई जिलों में मौसम मेहरबान है। सोमवार सुबह से ही रायपुर में बारिश हो रही है। इससे पहले राजधानी समेत प्रदेश में रविवार धूप और उमस से राहत देने वाला रहा। दिन भर बादल रहे और बूंदाबांदी होती रही।

- Advertisement -

मौसम विभाग ने सोमवार को एक-दो स्थानों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे। वर्षा होने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इससे कहीं न कहीं गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश के अधिकतम स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून द्रोणिका और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

तापमान में नहीं हुई गिरावट 

रविवार को दुर्ग और रायपुर में संभागों व शेष सभी जगहों में न्यनतम तापमान पर विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दुर्ग का रहा।

शृंगार गौरी के दर्शन और देव विग्रहों के संरक्षण पर सुनवाई आज, जिला जज की अदालत में मुस्लिम पक्ष रखेगा दलील

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की नीयत से। सप्तसुरम ट्रस्ट द्वारा निरंतर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -