spot_img

छत्तीसगढ़ः प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ी, आज बस्तर में भारी वर्षा के आसार, अन्य क्षेत्रों में भी होगी हल्की से मध्यम वर्षा

Must Read

ACN18.COM रायपुर । प्रदेश में मानसून की सक्रियता अब बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके प्रभाव से रविवार को बस्तर क्षेत्र में भारी वर्षा के आसार हैं। इसके साथ ही बिजली भी गिर सकती है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इन दिनों प्रदेश भर में बादल छाने व हल्की वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आई है और उमस से थोड़ी राहत मिली है।

- Advertisement -

शनिवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों एक ठंडी हवा का क्षेत्र 18 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर 3.1 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। रविवार को इसके चलते ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की उम्मीद बनी हुई है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

ओड़गी 9 सेमी, पुसौर 8 सेमी, रायगढ़ 7 सेमी, घरघोड़ा 6 सेमी, राजनांदगांव-भैयाथान-तमनार 5 सेमी, कटघोरा-पाली 4 सेमी, केशकाल-जांजगीर-डोंगरगांव-भोपालपट्टनम-लैलुंगा 3 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी तंत्र व द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की भी संभावना है, साथ ही बिजली भी गिर सकती है। उन्होंने बताया कि एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पश्चिम राजस्थान से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक ऊपरी हवा चक्रीय चक्रवाती घेरा अंदरूनी ओडिशा व उसके आसपास 4.5 किमी ऊंचाई तक है।

यह रहा तापमान

रायपुर 33.0 24.0

बिलासपुर 31.2 24.4

जगदलपुर 27.4 22.4

अंबिकापुर 29.5 22.4

पेन्ड्रा रोड 30.9 21.5

दुर्ग 32.2 23.4

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को कर रहे संबोधित, कहा- ‘आपातकाल में हुआ लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास’

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -