पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने वाला छत्तीसगढ़ दूसरा राज्य शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार दायरे में शामिल : मुख्यमंत्री

0
137

acn18.com रायपुर/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा विधेयक प्रस्तुत होने के साथ पारित हो गया। इस तरह की व्यवस्था करने वाला छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बन गया है। कोरबा जिले सहित सभी संभाग के पत्रकारों ने विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट की और उनका आभार जताया।

IMG 20230323 WA0089

जन घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पत्रकार सुरक्षा विधेयक को शामिल किया था जिसे विधानसभा चुनाव से पहले प्रस्तुत करने के साथ पारित कर दिया। इससे पहले छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आफताब आलम की अध्यक्षता में एक प्रारूप कमेटी बनाई गई थी जिसमें कई सलाहकार रखे गए थे। इसके रिपोर्ट के आधार पर आगे काम किया गया। बताया गया की पत्रकार सुरक्षा विधेयक में कई बिंदु शामिल किए गए हैं। शहर से लेकर गांव और अधिमान्यता प्राप्त एवं सामान्य पत्रकार भी इसके दायरे में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबंधित विषय पर पत्रकारों को संबोधित किया।

IMG 20230323 WA0086

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान प्रेस क्लब कोरबा के संरक्षक और ग्रैंड एशियन न्यूज़ के संपादक कमलेश यादव पत्रकार गृह निर्माण सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल और वरिष्ठ पत्रकार राज्श्री गुप्ते ने पत्रकारों के हिट में किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और विश्वास जताया कि आगे भी पत्रकारों के हित में ऐसे कार्य होते रहेंगे।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में छेदीलाल अग्रवाल, मनोज शर्मा मनोज ठाकुर, देवेंद्र गुप्ता, दादू मनःहर, धीरज दुबे राजेंद्र मेहता गया मौर्य वैभव शर्मा निक्की डङसेना व अन्य शामिल थे ।

IMG 20230323 WA0081

युवक की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: चार माह बाद मिली मौत होने की जानकारी ,परिवार पुत्र की लाश पाने खा रहा दर दर की ठोकरे