spot_img

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित:दिल्ली के आंदोलन में शामिल थे टीएस सिंहदेव, लौटकर कराई जांच तो मिला संक्रमण

Must Read

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। सिंहदेव पिछले सप्ताह दिल्ली में जमे हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहां से रायपुर लौटने के बाद उन्होंने कोरोना की जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

- Advertisement -

संक्रमण की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “दिल्ली प्रवास से लौटकर मैंने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरा स्वास्थ्य ठीक है एवं चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार मैं होम आइसोलेशन का पालन कर रहा हूं’।

टीएस सिंहदेव 12 जून से दिल्ली में थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की ED के सामने पेशी के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शनों में भाग लिया। इस दौरान वे दिल्ली पुलिस की ओर से बार-बार गिरफ्तार किए और छोड़े जाते रहे। पूछताछ के दूसरे दौर में भी सिंहदेव अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने लगातार बैठकों, सभाओं और राजनीतिक प्रदर्शनों में भाग लिया। गिरफ्तारी दी। सिंहदेव शुक्रवार को रायपुर पहुंचे थे। यहां से उन्हें अंबिकापुर जाकर पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था। आयोजन शुक्रवार को ही था, लेकिन एहतियातन वे नहीं गए।

हर लहर में संक्रमित हुए सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना की हर लहर में संक्रमित हुए हैं। अभी दो जनवरी को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ठीक होने के बाद पता चला कि उनको नए वेरिएंट ओमिक्रान से यह संक्रमण हुआ था। उससे पहले वे दो बार कोरोना की चपेट में आ चुके थे।

मुख्यमंत्री-मंत्री ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए स्वास्थ्य मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने लिखा, “स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव जी के कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार प्राप्त हुआ है। उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ सरगुजा क्षेत्र से ही आने वाले खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी लिखा, माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जी के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली। ईश्वर से मैं आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -