spot_img

छत्तीसगढ़ः 10 जून से मिलेगी गर्मी से मुक्ति, द्रोणिका के प्रभाव से बारिश की संभावना

Must Read

रायपुर । झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को 10 जून तक मुक्ति मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से बड़ी तेजी के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। साथ ही प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में मंगलवार को भी झुलसाने वाली गर्मी जारी रही। सर्वाधिक तापमान मुंगेली में 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिसे रहा, जो सामान्य से पांच डिसे अधिक है।

- Advertisement -

राजस्थान व गुजरात से आने वाली गर्म हवा के चलते दिन के साथ रात में भी गर्म हवा चल रही है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी बनी हुई है। मंगलवार को सुबह से रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। लोग झुलसाने वाली धूप से हलकान रहे।

मानसून के आने में कुछ दिन विलंब 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम अभी थोड़ा कमजोर पड़ गया है। इसके चलते संभव है कि 13 जून को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाला मानसून दो-तीन दिन विलंब हो जाए।

हल्की वर्षा की संभावना

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से रायल सीमा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल के ऊपर हिमालय क्षेत्र, सिक्किम होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इनके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

बिलासपुर में फूड प्वाइजनिंग के 15 नए मरीज:देवकिरारी में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप, पानी का सैंपल लिया; गुपचुप-चाट खाने से हुए हैं बीमार

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -