spot_img

छत्तीसगढ़ः दक्षिण में बाढ़ उत्तर में सूखे का खतरा, अल्प वर्षा की चपेट में पांच जिलों की 24 तहसीलें

Must Read

acn18.com रायपुर। प्रदेश के दक्षिण में स्थित बस्तर संभाग के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदी-नालों के उफान पर आने की वजह से वहां के कई क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है। दूसरी तरफ उत्तर में सरगुजा संभाग के पांच में तीन जिले वर्षा के लिए तरस रहे हैं।

- Advertisement -

प्रदेश में मानसून को सक्रिय हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अब भी पांच जिलों की 24 तहसीलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से नीचे है। इसमें रायपुर जिले के दो तहसील भी शामिल हैं। इसका सीधा असर खेती पर पड़ सकता है। हालांकि मौसम विज्ञानी कह रहे हैं कि अभी मानसून की गतिविधियां बनी हुई हैं, स्थिति संभल जाएगी।

राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सरगुजा जिला के लुंड्रा और जशपुर जिला के राजपुर में अभी तक मात्र 11 प्रतिशत वर्षा हुई है। यह प्रदेश में सबसे कम है। जिलों के लिहाज से सबसे खराब स्थिति बलरामपुर की है। वहां अभी तक औसत करीब 41 प्रतिशत ही वर्षा हुई है। जशपुर जिला में 46 और सरगुजा में लगभग 55 प्रतिशत वर्षा हुई है। वहीं, रायपुर जिले की छह में चार तहसीलों में 84 से 125 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है, लेकिन रायपुर और आरंग में अभी तक आंकड़ा 60 प्रतिशत के नीचे है।

मौसम विभाग के अनुसार छह जिलों में अल्प वर्षा

राजधानी के लालपुर स्थित मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के छह जिलों में अल्प वर्षा की स्थिति बनी हुई है। इनमें बलरामपुर, जशपुर और सरगुजा की स्थिति ज्यादा चिंतजनक है। वहीं, कोरिया, रायपुर और सूरजपुर में भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।

राजस्व विभाग ने जिलों से मांगी रिपोर्ट

मानसून की स्थिति पर सरकार नजर रखे हुए है। सभी जिलों से राजस्व विभाग वर्षा की स्थिति पर रोज रिपोर्ट ले रहा है। अफसरों के अनुसार अगले पखवाड़े तक स्थिति में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। इसके बाद आगे कुछ विचार किया जाएगा।

यह है अल्प वर्षा का मापदंड

राजस्व विभाग के अफसरों के अनुसार सामान्य से 70 प्रतिशत से कम वर्षा की स्थिति को अल्प वर्षा माना जाता है। वर्षा के औसत का आकलन संबंधित जिला या तहसील में बीते दस वर्षों में हुई वर्षा के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है।

इन जिलों में सामान्य से कम वर्षा

सरगुजा 54.6

जशपुर 45.7

बलरामपुर 40.9

इन तहसीलों में स्थिति चिंताजनक

बलरामपुर- राजपुर 10.9, रामानुजगंज 21.9, कुसमी 66.1, वाड्रफनगर 62.7, बलरामपुर 44.5, शंकरगढ़ 21.6।

सरगुजा- अंबिकापुर 64.0, लुंड्रा 10.8, सीतापुर 45.4, बतौली 45.4, मैनपाट 59.5, दरिमा 47.9।

जशपुर- पत्थलगांव 39.4, बगीचा 63.2, कुनकुरी 29.9, जशपुर 40.2, मनोरा 68.9, दुलदुला 44.7, फरसाबहार 67.0, कांसाबेल 22.6, सन्न्ाा 46.0।

रायपुर- आरंग 50.8, रायपुर 58.7।

कोरिया- सोनहत 59.1।

सरगुजा संभाग में लगभग हर वर्ष यही स्थिति रहती है, वहां शुरुआत में कम वर्षा होती है, लेकिन बाद में कवर हो जाता है। अभी सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिला में सामान्य से कम वर्षा हुई है, लेकिन अगले चार-पांच दिन में सरगुजा संभाग में भी अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे वहां भी स्थिति सामान्य हो जाएगी। मानसून सक्रिय है इसलिए राज्य में अभी कहीं भी सूखे की स्थिति नहीं है।

संसद में पर्चों, तख्तियों और प्लेकार्ड्स पर भी लगी पाबंदी, ‘असंसदीय शब्दों’ पर विवाद के बीच नया आदेश

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -