spot_img

छत्तीसगढ़ःआज से फिर बढ़ेगी ठंड, उत्तर से आने लगी ठंडी हवा, न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू

Must Read

acn18.com रायपुर । प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी। शनिवार को प्रदेशभर में कबीरधाम सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisement -

रायपुर सहित प्रदेश भर में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। पश्च्मिी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगी। बस्तर संभाग में सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। अब प्रदेश में ठंडी बढ़ेगी।

नवंबर में 20 प्रतिशत ज्यादा रही गर्म कपड़ों की बिक्री

इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में ठंड ज्यादा पड़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री भी ज्यादा रही। कारोबारियों के अनुसार पिछले वर्ष से तुलना की जाए तो इस वर्ष नवंबर में गर्म कपड़ों की बिक्री में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गर्म कपड़ों पर उपभोक्ताओं के लिए 20 प्रतिशत तक छूट दिया जा रहा है,साथ ही नई रेंज भी उपलब्ध है। कारोबारियों का कहना है कि नवंबर में हुए कारोबार को देखते हुए दिसंबर में भी उन्हें काफी अच्छा कारोबार की उम्मीद बनी हुई है।

4 दिसंबर का राशिफल:वृश्चिक राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए अच्छा दिन और सिंह राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -