spot_img

छत्तीसगढ़ः 6 साल का मासूम तीन दिन से लापता, खेलने के लिए निकला था, फिर लौटा ही नहीं; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Must Read

acn18.com भिलाई। भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इधर बच्चे की सलामती को लेकर परिजन परेशान हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। छावनी पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

- Advertisement -

छावनी पुलिस ने बताया कि कैम्प-1 बैकुंठधाम निवासी यश आनंद पिता रोहित आंनद (6 साल) रविवार 17 जुलाई की शाम से गायब है। शाम 5 बजे के करीब वह अपने बड़े भाई रॉकी के साथ पास की दुकान में मोमोज खाने गया था। वहां से दोनों घर आए। इसके बाद यश अपने दोस्तों के साथ खेलने चला गया। उस समय यश की मां रजनी आनंद काम पर गयी हुई थी। वह जब शाम को घर लौटी तो यश दिखाई नहीं दिया। उसने उसे काफी खोजा और पता किया। इसके बाद उन्होंने मोहल्ले और अन्य लोगों से पूछताछ की। जब यश कहीं नहीं मिली तो रजनी छावनी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई

अब 3 दिन बाद भी उसका कहीं कोई पता न चलने से छावनी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि 6 साल का यश नीले रंग की शर्ट पहने हुआ है। बच्चे के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर छावनी थाने सूचना दें।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार रात तक भी बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा कि बच्चा जल्द मिल जाएगा। वहीं यश की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह यश की फोटो लेकर सभी जगह उसकी तलाश कर रही है।

मुंगेली के रहने वाले हैं परिजन
यश का पिता रोहित मुंगेली जिले का रहने वाला है। कैंप एरिया में किराये से रहकर वह प्राइवेट नौकरी करता है। जब यह घटना हुई तब रोहित मुंगेली खेत बोवाई करवाने गया था और उसकी मां काम पर गई थी। घर में केवल यश और उसका बड़ा भाई रॉकी थे।

लैंको बाहर छात्रों का प्रदर्शन जारी,गेट बंद कर छात्र कर रहे हैं विरोध,निर्मित हो रही विवाद की स्थिती। देखिए वीडियो।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -