spot_img

छत्तीसगढ़ः प्रदेश में सामान्य से 12 प्रतिशत ज्यादा वर्षा, कोरबा में 20 प्रतिशत कम; आज भारी बारिश की संभावना

Must Read

acn18.com रायपुर। प्रदेश में मानसून द्रोणिका और निम्न दाब के प्रभाव से बीते कुछ दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। हालांकि, रायपुर, कोरबा, कोरिया और सूरजपुर में सामान्य से कम वर्षा हुई है। एक जून से 18 जुलाई तक प्रदेश में 456.1 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 12 फीसद अधिक है।

- Advertisement -

रायपुर जिले में सामान्य से 26, कोरबा व कोरिया में 20 व 45 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को लगातार वर्षा जारी रहेगी। अनवरत हो रही वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम में ठंडकता बढ़ी है।

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इधर, रविवार को दिनभर हुई वर्षा के बाद सोमवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह से ही बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की वर्षा भी हुई।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

पखांजूर में 15 सेमी, धमतरी में 14 सेमी, बीजापुर में 12 सेमी, मानपुर में 10 सेमी, मोहला में 9 सेमी, गुरुर-मगरलोड में आठ सेमी, नारायणपुर-बालोद में सात सेमी वर्षा दर्ज की गई है।

मानसून द्रोणिका के साथ ही निम्न दाब के प्रभाव के चलते मंगलवार को भी प्रदेश भर में वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में अति भारी वर्षा की भी संभावना है।

जांजगीर, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर जिले की डभरा पुलिस ने की कार्रवाई

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -