Home Astrology सीएम से पहले ही चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का कर दिया गया...

सीएम से पहले ही चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का कर दिया गया अनावरण, देखिए वीडियो

0
13

Screenshot 20260409 125848 Gallery

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे से ठीक पहले शहर में सियासी पारा गरमा गया है। शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम से पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रात के अंधेरे में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर नारियल फोड़ कर माल्यार्पण कर प्रतीकात्मक रूप से उसका अनावरण कर दिया, जबकि आज खुद सीएम इसका लोकार्पण करने वाले थे। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन भाजपा नेता स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के लिए भव्य तैयारी कर रहा है, लेकिन शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की अनदेखी की गई। युवा कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम शहीद चंद्रशेखर आजाद का अपमान कर रहा है और उनकी प्रतिमा स्थल पर कोई तैयारी नहीं की गई है। गौरतलब है कि आज सीएम विष्णु देव साय भाजपा नेता स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद, दोनों की प्रतिमाओं का अनावरण करने वाले हैं।