रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग में आज बारिश के आसार:24 घंटे बाद अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा; यलो और ऑरेंज अलर्ट जारीरायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग में आज बारिश के आसार:24 घंटे बाद अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा; यलो और ऑरेंज अलर्ट जारीरायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग में आज बारिश के आसार:24 घंटे बाद अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा; यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

0
45

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग में बारिश के आसार हैं। सरगुजा संभाग में भी के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ छीटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने 15 मई तक के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन 24 घंटे के बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री बेमेतरा में रिकॉर्ड किया गया । वहीं, सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 20.3 डिग्री दर्ज किया गया ।