acn18.com जांजगीर चांपा /ईमारती लकड़ियों की तस्करी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए प्रदेश की चांपा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन में सागौन की लकड़ियों की तस्करी कर रहा था। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने ग्राम करही में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पिकअप सहित लकड़ी को जप्त कर पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए मामला वन विभाग को सौंप दिया है। जप्त लकड़ी की कीमत ढाई लाख रुपए आंकी गई है।




