Home Uncategorized CG NEWS : रायपुर पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री...

CG NEWS : रायपुर पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

0
45

acn18.com रायपुर. उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रायपुर पहुंच गये हैं. स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया. जिसके बाद उप-राष्ट्रपति सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गए.

image 2024 01 20T095654.110

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम का आज से आगाज होने जा रहा है. सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देश के कई दिग्गज शामिल होंगे. कार्यक्रम की शुभारंभ उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड के मुख्य आतिथ्य में होगा.

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा और अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष का उद्बोध भी होगा. इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल होंगे.

महादेव एप मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, ईडी ने 31 लोगों को बनाया है आरोपी, सभी को नोटिस जारी