Home Astrology CG NEWS: होली पर शराब बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन...

CG NEWS: होली पर शराब बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 128 करोड़ की बिक्री

0
6

CG NEWS: होली पर शराब बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 128 करोड़ की बिक्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के अवसर पर शराब बिक्री ने इस बार सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार होली से एक दिन पहले 3 मार्च को प्रदेश में करीब 128 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो अब तक एक दिन में हुई सबसे बड़ी बिक्री मानी जा रही है।

इससे पहले 31 दिसंबर (न्यू ईयर) के मौके पर लगभग 124 करोड़ रुपये की शराब बिक्री का रिकॉर्ड था, जिसे इस बार होली के दौरान पीछे छोड़ दिया गया। त्योहार के उत्साह के बीच प्रदेशभर में शराब दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।

आंकड़ों के मुताबिक होली के अगले दिन 5 मार्च को भी बिक्री का आंकड़ा काफी ऊंचा रहा और प्रदेश में करीब 50 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई।

वहीं सामान्य दिनों में प्रदेश में प्रतिदिन औसतन करीब 40 करोड़ रुपये की शराब बिक्री होती है। इस तरह होली के अवसर पर शराब की खपत सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई।

त्योहार के कारण बाजारों में रौनक के साथ शराब दुकानों पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे आबकारी विभाग के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई