जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आज “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के कुल 108 माओवादी कैडर समाज की मुख्यधारा में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन, पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह पहल नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में आने वाले माओवादी कैडरों से प्राप्त सूचनाओं और अन्य खुफिया जानकारियों के आधार पर भारत में नक्सल विरोधी अभियानों के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डंप बरामदगी की गई है।
बीजापुर सहित बस्तर रेंज के विभिन्न जिलों से बरामद किए गए हथियारों और सामग्री के डंप को भी कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा