Home Uncategorized CG ब्रेकिंग: जिले में तूफान ने मचाई तबाही, कई घरों के उड़े...

CG ब्रेकिंग: जिले में तूफान ने मचाई तबाही, कई घरों के उड़े छत

0
56

acn18.com सूरजपुर |  सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही में तूफान की वजह से हाहाकार मचा है। तूफान के शिकार होने से सैकड़ों पेड़ धराशाई हुए हैं और कई मकान टूटे हैं। कई घरों की छतें उड़ गई हैं, जिससे आम जनजीवन पर भारी प्रभाव पड़ा है। नगर में 12 घंटे से ब्लैकआउट हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने त्वरित राहत कार्यात्मक की शुरुआत की है.