Home Uncategorized CG BREAKING : लोकसभा चुनाव के पहले आप पार्टी को झटका, प्रदेश...

CG BREAKING : लोकसभा चुनाव के पहले आप पार्टी को झटका, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा, बताई यह वजह

0
48

acn18.com रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी अपना खाता भी खोल सकी और सभी सीटों पर बुरी तरह हारी है। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी (State President Komal Hupendi) सहित पार्टी के कई नेताओं अब पार्टी का दामन छोड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी ने इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है।

छत्तीसगढ़ के 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और जेसीसीजे के बीच आप पार्टी ने अपनी एंट्री मारी। पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतारे। लेकिन चुनावी रिजल्ट में जनता ने जेसीसीजे और आप पार्टी को बुरी तरह अपना जनादेश दिया। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थी कि, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी आज इस्तीफा दे सकते हैं।