Home Uncategorized CG BIG BREAKING : पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा सप्ताहिक अवकाश, गृहमंत्री...

CG BIG BREAKING : पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा सप्ताहिक अवकाश, गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद आदेश जारी

0
43

acn18.com रायपुर। CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मचारियों को सप्ताहिक अवकाश मिलने का आदेश जारी कर दिया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद डीजीपी अशोक जुनेजा ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार आरक्षक और निरीक्षकों को सप्ताहिक अवकाश मिलेगा।

बता दें कि लंबे समय से पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलने की कवायद चली आ रही थी, लेकिन अभी तक उन्हें अवकाश मिलना शुरू नहीं हो सका था, लेकिन अब गृहमंत्री के आदेश पर डीजीपी ने यह आदेश जारी किया है। पुलिस कर्मचारियों को मिले सप्ताहिक अवकाश को कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

WhatsApp Image 2024 01 17 at 12.50.44 PM