spot_img

CG में बोरवेल में गिरा बच्चा:घर के पीछे खेलने के दौरान हादसा;करीब 50 फीट नीचे फंसा है राहुल,पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची देखिए वीडियो

Must Read

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में 10 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया है। हादसे के 4 घंटे बाद भी बच्चे को बाहर नहीं निकाला जा सका है। घटना के वक्त वह घर के पीछे खेल रहा था। उसी दौरान ये हादसा हो गया। परिजनों को तब इस बात की जानकारी लगी, जब किसी ने गड्‌ढे की तरफ रोने की आवाज सुनी। हादसा मालखरौदा थाना क्षेत्र के पिहारिद गांव का है।

- Advertisement -

पिहारिद गांव का राहुल साहू (10) पिता लाला साहू रोज की तरह दोपहर में घर के पीछे अपनी ही बाड़ी में खेल रहा था। दोपहर 2 बजे के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। परिजन भी इस बात से बेखबर थे। पता चला है कि उन्हें इस बारे में तब पता चला, जब घर के ही कुछ लोग बाड़ी की तरफ गए। उस दौरान राहुल के रोने की आवाज आ रही थी। गड्‌ढे के पास जाकर देखने पर पता चला कि आवाज अंदर से आ रही है।

80 फीट गहरा है गड्‌ढा।
80 फीट गहरा है गड्‌ढा।

80 फीट गहरा है बोरवेल
अब तक मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका है। बोरवेल का गड्‌ढा 80 फीट गहरा है। बच्चा लगभग 50 फीट गहराई में फंसा है। मौके पर आस-पास के लोग भी पहुंच गए हैं। पुलिस की टीम और प्रशासन लगातार उसकी आवाज सुन रही है। ये भी बताया गया है कि बच्चा मानसिक रूप से कमजोर था। जिसके कारण वह स्कूल भी नहीं जाता था। घर पर ही रहता था।

घर की बाड़ी में ही बना है बोरवेल।
घर की बाड़ी में ही बना है बोरवेल।

घर के बाड़ी में जो बोरवेल बनाया गया है। वह राहुल के पिता ने ही बनवाया था। मगर बोरवेल के गड्‌ढे को खुला छोड़ दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजन परेशान हैं। पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। पुलिस की टीम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। जेसीबी को भी मौके पुर बुलाया गया है।

 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,मानिकपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Acn18.com/कोरबा में शराब की अवैध रुप से बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -