spot_img

मनाया गया दिवाली का पर्व ,एक दूसरे को दी गई बधाईयां, चारों तरफ बिखरी रही खुशियां

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरोना का खात्मा होने पर पूरे दो साल के बाद दीपावली का पर्व बिना किसी प्रतिबंध और डर के साथ मनाया गया। दिवाली के दिन पूरा कोरबा रौशनी में नहाया हुआ नजर आया। घरों को आकर्षक लाईटों से सजाया गया था। शुभ मुहूर्त पर मां लक्ष्मी की पूजा पाठ की गई फिर घरों के बाहर दिए सजाए गए। इसके बाद बच्चों ने पटाखे फोड़कर दीपोत्सव की खुशियां मनाई। वहीं घरों के बाहर आकर्षक रंगोली लोगों को काफी लुभा रही थी।

- Advertisement -

कोरबा में प्रकाश का पर्व दीपावली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना वायरस का संक्रमण समाप्त होने के पूरे दो साल बाद बिना किसी डर और प्रतिबंध के लोगों ने साल का सबसे बड़ा पर्व मनाया। दिवाली के मद्देनजर लोगों ने काफी पहली से ही तैयारियां कर रखी थी जिसक नजारा दिवाली के दिन देखने को मिला। पूरा शहर रौशनी में नहाया हुआ नजर आया। घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक लाईटों से सजाया गया था। शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की पूजा पाठ की गई। घरों के बाहर आकर्षक रंगोली सजाई गई थी। पूजा पाठ के बाद बच्चों ने पटाखे फोड़ने का दौर शुरु हुआ। फुलझड़ी,चकरी के साथ ही और भी कई तरह के पटाखे फोड़कर लोगों ने इस पर्व को मनाया। देर रात पटाखे फूटते रहे। सभी ने एक दूसरे मिठाई खिलाकर दीपोत्स्व की बधाईयां दी।

दिवाली के पर्व ने वाकई में लोगों को खुशियां से भर दिया। चारों तरफ इस पर्व का उत्साह देखने को मिला। पूरे दो साल बाद लोगों ने खुलकर इस पर्व को मनाया। समाज के हर तपके मेें इस पर्व को लेकर लोगों में आतुरता दख्ेाने को मिली। कुल मिलाकर इस साल पूरे धूमधाम से यह पर्व मनाया गया।

 

हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सौंपा गया यूपी पुलिस को,उत्तरप्रदेश के मोहब्बतपुर पैनसा थाना क्षेत्र में वारदात कर हुआ था फरार

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -