Acn18.com/कोरबा जिले की हरदी बाजार पुलिस ने चक्कर भाटा बिलासपुर के रहने वाले बाबूलाल नायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध पंजीबद्घ किया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि पारिवारिक विवाद की घटना बोइदा गांव में हुई थी जिस पर पुलिस पार्टी पहुंची थी। आरोपी के द्वारा पुलिसकर्मी से मारपीट करते हुए डायल 112 गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। आरक्षक के द्वारा जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर आरोपी के विरुद्ध अलग से एसटीएससी एक्ट की धारा भी जोड़ी जाएगी।




