संदिग्ध परिस्थिति में ग्रामीण की मौत का मामला, एसडीएम करुण डहरिया सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

0
4

 

कुसमी एसडीएम पर ग्रामीण की हत्या के लग रहे आरोपों के बाद पुलिस ने एसडीएम करुण डहरिया सहित 4 आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है..वही प्रशासन ने मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के तौर पर एक लाख की सहायता राशि प्रदान की है!.आज सुबह से ही कुसमी में तनावपूर्ण चल रहे माहौल का पटाक्षेप हो गया है.. बता दे कि कुसमी एसडीएम बीती रात करौंधा थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव में बॉक्साइड की खदान में अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर अपने साथियों के साथ पहुंचे थे..इसी दौरान एसडीएम और उनके साथियों के द्वारा तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट की खबरें निकलकर आई थी..और इस घटनाक्रम में एक 62 वर्षीय ग्रामीण रामनरेश की मौत हो गई थी..जबकि दो अन्य ग्रामीण घायल हो गए थे,जिन्हें कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया गया है..वही एसडीएम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने एसडीएम पर कार्यवाही की मांग को लेकर कुसमी में चक्काजाम कर दिया था..इधर तनावपूर्ण माहौल में पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है..और प्रशासन ने तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है