spot_img

दो कर्मचारियों की मौत का मामला : अशोका बिरयानी के संचालक कृष्णकांत तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read

acn18.com रायपुर। रायपुर के बिरयानी में 2 कर्मचारियों की मौत के बाद पुलिस ने मामलें में अशोका बिरयानी के मालिक कृष्णकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

आपको बता दे होटल में दो कर्मचारियों की मौत के बाद कृष्णकांत तिवारी और होटल प्रबंधन के 4 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। तेलीबांधा थाना पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार किया है।तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित संचालित अशोका बिरयानी सेंटर के गटर साफ करने के दौरान दो कर्मचारियों की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने बिरयानी सेंटर के बाहर मृतकों की लाश रख प्रदर्शन किया। वहीं बिरयानी सेंटर में मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन कर्मचारियों के अलावा तीन अन्य कचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।

गटर टैंक की सफाई के दौरान हुई मौत 

गौरतलब है कि लाभंडी स्थित अशोका बिरयानी के गटर टैंक की सफाई के लिए सेंटर के दो कर्मचारियों डेविड साहू और नीलकुमार पटेल नीचे उतरे थे। लेकिन दोनों गटर में फंस गए, जहां आशंका है उनकी दम घुटने से मौत हो गई होगी। किसी तरह से दोनों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों कर्मचारियों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल*

*मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तहत छत्तीसगढ़...

More Articles Like This

- Advertisement -