एमआईसी मेम्बर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, कांग्रेस- जनों ने कलेक्टर-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

0
104

Acn18.comकोरबा/एमआईसी सदस्य पर दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जाँच की मांग को लेकर कॉंग्रेसियो ने कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा है। वही महापौर ने कहा घटना दिनांक को अमरजीत सुबह से रात तक थे मेरे साथ थे।पुलिस बिना जाँच व साबुत के गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीबद्व किया है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ नेता की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। बीते दिन कुसमुंडा में जबरदस्त मारपीट हुई थी, हाफ मर्डर सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। वही अमरजीत सिंह के नाम से मामला दर्ज होने पर कांग्रेसियों में आक्रोश फैला हुआ है कांग्रेसियों ने इस मामले पर गंभीरता से जांच करने को कहा है और बेगुनाह को छोडऩे की अपील की गई है।