कार में लगा दी गई आग
पुलिस ने दो लड़कों को लिया हिरासत में
देखिए वीडियो
कोरबा। शहर के भीतर कोतवाली थाना अंतर्गत दर्री रोड में कल रात 9:10 से 9:20 बजे के बीच तीन युवकों ने मिलकर एक व्यापारी की कार में आग लगा दी। यह तीनों युवक कार के आसपास 10 मिनट तक मंडराते रहे। इस दौरान रास्ते से लोगों की आवाजाही हो रही थी। एक युवक कहीं से पेट्रोल लेकर आया और कार पर छिड़क दिया जिसके बाद दूसरे युवक ने माचिस से आग लगा दिया और वहां से तीनों युवक भाग निकले। कार में आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोग वहां पहुँचे व कार मालिक भी आया। किसी तरह आग को बुझाया गया। घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस ने रामसागर पारा के दो लड़कों को हिरासत में ले लिया है एक की तलाश जारी है




