spot_img

खदान में गिरी कार, सरपंच सहित 4 लोगों की मौत:15 साल की बेटी ने तैरकर बचाई जान, ओडिशा से लौट रहा था परिवार

Must Read

acn18.com सारंगढ़/छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बड़ा हादसा हो गया। टिमरलगा गांव के पास पानी से भरे खदान में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 साल की लड़की तैरकर बाहर निकल गई। उसके मुताबिक गाड़ी में 5 लोग सवार थे। 1 शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर 3 लोगों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

हादसे में अकेली बची लकड़ी को मामूली चोट आई है। उसके मुताबिक कार से 5 लोग ओडिशा से टिमरलगा गांव लौट रहे थे। तभी गांव से पहले खदान के पास शौच जाने के लिए कार को रिवर्स करने के दौरान गाड़ी नीचे पानी से भरे खदान में जा गिरी। इस हादसे में लड़की तैरकर बाहर निकल आई। राहगीरों की मदद से हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने 1 शव बरामद कर लिया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से बाकी लोगों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि टीमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता-पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।

प्रदेश में इस तरह के और भी हुए थे हादसे.. नीचे पढ़ें

सरगुजा और रायगढ़ जिले की सीमा पर स्थित मैनपाट और कापू मार्ग पर गुरुवार को कोल माइंस कर्मी की कार में उसका जला हुआ कंकाल मिला। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जलती हुई कार को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर मैनपाट, रायगढ़ और कापू तीनों थाने के पुलिस पहुंची।

सरगुजा जिले के मैनपाट मेहता प्वाइंट से होकर कापू की ओर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार सुबह लोगों ने जलती हुई कार देखी थी। लोग कार सवार को बचाने के लिए पास पहुंचे, तो अंदर उन्हें केवल जलता हुआ एक नरकंकाल दिखाई दिया। मौके पर जब पुलिस पहुंची, उस वक्त कार से धुआं निकल रहा था और नरकंकाल भी जल रहा था। पुलिस टीम ने पानी डालकर आग बुझाई। नरकंकाल कार की डिग्गी से मिला है। कार का ड्राइवर लापता है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मृत व्यक्ति की हुई शिनाख्त

पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति की शिनाख्त पत्थलगांव सुखरापारा निवासी राम कुजूर (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वो रायगढ़ एसईसीएल में नौकरी करता था। राम कुजूर की पत्नी परिजनों के साथ मौके पर पहुंची, जहां उसने कंकाल के साथ मिले लोहे की अंगूठी, जींस के बटन और हाथ में पहने जाने वाले कड़े से उसकी पहचान की। पुलिस ने कार और कंकाल को सुरक्षित रख लिया है और शुक्रवार को इसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। कापू थाना प्रभारी बीएस पैकरा ने बताया कि वे कंकाल का डीएनए टेस्ट भी करवाएंगे। मृतक का मोबाइल भी कार में ही जल गया है।

कबीरधाम जिले एक सप्ताह पहले पोलमी गांव में एक कार 50 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 3 महिला और एक पुरुष शामिल थे। वहीं 4 अन्य लोग घायल हैं। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी लगते ही कुकदुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मारूति इको कार में कुल 8 लोग सवार थे। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सभी गाड़ी में सवार लोग अस्थि विसर्जन करने के लिए प्रयागराज गए थे। प्रयागराज से रायपुर लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। कार पंडरिया-बजाग (मप्र) स्टेट हाईवे पर पोलमी घाट पर करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। खाई में गिरी हुई कार को सुबह-सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को खबर दी थी। उन्होंने घटनास्थल का वीडियो भी बना लिया था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच में जुट गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत घटनास्थल पर और एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते हुए हुई है।

वहीं कार में सवार अन्य 4 लोग घायल भी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं। घटनास्थल पर पहुंचे मैकेनिक ने आशंका जताई कि ट्रक ने अपर-डिपर नहीं दिया होगा, जिसकी वजह से आंखों पर सीधी लाइट पड़ने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे खाई में गिर गई।

पिकनिक मनाने सतरंगा जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो नाले में गिरी ,स्कार्पियो पर सवार 8 लोग घायल 5 की हालत गम्भीर…देखिए वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर । रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार हुए है। पुलिस को मुखबिर से सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -