भारतमाला सड़क से नीचे गिरी कार
दो लोगों की मौत. दो गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर से बालको बारात में आ रहे चार बाराती दुर्घटना का शिकार हो गए। कार के सड़क से नीचे गिरने से दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं
पता चला है कि बिलासपुर मस्तूरी के किरारी गांव निवासी राहुल राय और विराट अग्रवाल दो दोस्तों के साथ कार में सवार होकर बालको कोरबा के समीप शादी में शामिल होने आ रहे थे। उनकी गाड़ी भारतमाला रोड से होकर कोरबा की ओर बढ़ गई थी. वह उरगा पहुंचे थे तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जा गिरी। दुर्घटना इतनी तीव्र थी की राहुल और विराट की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो घायलों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है




