acn18.com कोरबा/ कोरबा जिले के हरदी बाजार में दीपका बाईपास पर अमगांव के पास मालवाहक से कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। बताया गया कि दोनों वाहन एक ही दिशा से आ रहे थे।। इस दौरान कार चालक के द्वारा भारी वाहन को ओवरटेक करने से हादसा हो गया।







